गाँधी जयंती पर भी सफाई-कर्मी रहे नदारद,क्या ऐसे पूरा होगा गाँधी जी का स्वच्छ भारत मिशन?

सत्यबन्धु भारत
टोडरपुर,हरदोई। जहाँ पूरे देश में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर हम अपने देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते है लेकिन हरदोई जनपद में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ़ खिलवाड़ किया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है जहाँ गांधी जयंती के अवसर पर टोंडरपुर की ग्राम पंचायत तिउर चौगवा में देखने को मिला कि जगह-जगह नालियाँ बजबजा रही है और कूड़े का अम्बार लगा हुआ है जब इस बात की पुष्टि ग्रामवासियों से की
गयी तो पता चला कि ग्राम पंचायत में सफ़ाई कर्मचारी सिर्फ़ दर्शन देने के लिए आते है वो भी उनके द्वारा सफ़ाई न करके सिर्फ़ लेबर के सहारे कार्य करवाया जाता है। जब इस बात की पुष्टि ब्लॉक कर्मचारियों से की गयी तो पता चला की ग्राम पंचायत में तीन सफ़ाई कर्मचारी तैनात है जिनकी एक महीने की सैलरी एक ग्राम पंचायत अधिकारी की सैलरी से मात्र 100 रुपय ही कम है। ग्रामवसियों के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में सिर्फ़ एक ही सफ़ाई कर्मचारी दिखाई पड़ता है।
अब सोचने का विषय ये है कि जहाँ एक और सरकार के द्वारा एक महीने में लगभग 1 लाख रुपय खर्च किया जाता है फिर भी ग्राम पंचायत में सिर्फ़ सफ़ाई नाम पर कूड़ा करकट और नालियाँ बजबजाना और एक ही सफ़ाई कर्मचारी के द्वारा लेबर लगाकर कार्य करवाया जाना कितना जनता के हित में है। क्या जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी के द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
