सत्यबन्धु भारत
बीघापुर उन्नाव। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बीघापुर तहसील सभागार में सोमवार को सम्पन्न हुई बैठक में बीएलओ को मतदाता
पुनरीक्षण कार्यक्रम को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश उपजिलाधिकारी द्वारा दिये गए।
एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि 1 नवंबर से 5 जनवरी तक विधानसभा मतदाता सूची पर संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। इस कार्य हेतु पदाभिहित अधिकारी उसी विद्यालय के प्रधान शिक्षक को बनाया गया है।
जिसके कार्य एवं दायित्व की जानकारी उप जिलाधिकारी बीघापुर ने आज बैठक कर दी। उन्होंने बताया कि नवंबर से प्रत्येक रविवार को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में 1जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों को जोड़ा जाना है। स्थान परिवर्तन करने वाले तथा विवाह हो जाने वाले लोगों के नामों को मतदाता सूची से पृथक किया जाएगा। इस दौरान प्रपत्र 6, 7, 8 केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे। बैठक में विश्वनाथ सिंह, संजय पांडेय, पवन सिंह, शिव प्रसाद मिश्र, प्रभाकर दीक्षित, शीला सिंह, श्वेता, सरस्वती, सविता सहित 103 अध्यापक उपस्थित रहे।
