लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। बीघापुर थाने में सीओ अंजनी कुमार राय व एसएचओ जे बी पांडेय ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। ब्लॉक संसाधन केन्द्र में बीईओ नसरीन फारुखी ,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री विजय सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।इंदेमऊ के राम दूत बाल विद्या मंदिर ,कमला पति इं0 कॉलेज,ब्लॉक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार व भोले प्रधान ,पवन पासवान ने, नगर पंचायत कार्यालय में चैयरमैन गोविंद नारायण शुक्ल ने जयंती मनाई गई।