लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाचार प्रकाशन के बाद जागे जिम्मेदार, शुरू हुई हैंडपंप की मरम्मत व रिवोर



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

टोंडरपुर,हरदोई। टोंडरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेढ़मा में लंबे समय से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत शुरु हो गई है। क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंप की खबर सत्यबन्धु भारत समाचार पत्र में बीती 29 सितम्बर को पेज नम्बर आठ पर प्रकाशित की गई थीं। खबर चलते ही जल निगम से जुड़े कर्मियों ने गांव में पहुंचकर हैंडपंप की खराबी को जाना। कर्मियों ने कहा कि जल्द ही हैंडपंप का प्रयोग आमजन कर सकेंगे। ग्राम पेढमा में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ था। हैंडपंप के खराब होने से गांव के ज्यादातर लोगों को साधारण हैंडपंप से दूषित जल पीना पड़ रहा था। दूषित जल पीने से उनमें बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ था। हैडपंप को ठीक कराने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान व विभागीय जिम्मेदारों से बात भी की मगर समस्या दूर नहीं हो पाई।
सत्यबन्धु भारत समाचार ने 29 सितम्बर को पेज नंबर आठ पर हैंडपंप खराब,शुद्ध पानी के शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशन के उपरांत हरकत में आए जल निगम ने उसके मरम्मत के निर्देश दिए। विभागीय निर्देश के बाद पेढ़मा पहुंचे कर्मियों ने पहले हैंडपंप की जांच की। जांच के उपरांत कर्मियों ने आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर उसकी मरम्मत व रिवोर का कार्य प्रारंभ कर दिया। कर्मियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। उम्मीद है कि मरम्मत के बाद आमजन को शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हो जाएगा। हैंडपंप के मरम्मत होने से आमजन की परेशानी भी दूर हो जाएगी।