लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर आशा बहू और संगिनी ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवो में तैनात सभी आशा बहू और संगिनी ने आज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा देने और 18 हजार रुपए मासिक वेतन प्रदान की जाने की मांग उठाई। करीब आधा सैकड़ा आशा बहू और संगिनी ने आज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन कर ओपीडी मुख्य गेट मे ताला जड़ दिया। जिससे करीब तीन घंटे तक ओपीजी ठप्प रही। बाद में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी है और वे ग्रामीण स्वास्थ्य के संदर्भ में अग्रणी भूमिका निभाती चली आ रही है। कोरोना काल में भी सिर्फ और सिर्फ आशा बहू और संगिनी ही अपनी जान जोखिम में डालकर फ्रंट वारियर्स के रूप में मोर्चे पर डटी रही। ज्ञापन में संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग उठाई है कि उन्हें नियमित कर्मचारी की मान्यता दी जाए और 18 हजार रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाए। अन्यथा सभी आशा बहू और संगिनी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी रहेंगी। धरने में प्रेम कुमारी, रेखा गुप्ता, रूबी, विद्यावती, सुनीता यादव, रीना सिंह, उषा देवी, मालती देवी, मंजू ,ऊषा शर्मा, सुशीला, सरल व जनक दुलारी आदि सभी आशा और संगिनी शामिल रही।