लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लगातार अबकारी टीम की कार्यवाहियों से शराब माफियाओं में दहशत



सत्यबन्धु भारत। सीवी आज़ाद

हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा अवैध शराब से सम्बंधित गतिविधियों के खिलाफ कराई जा रही लगातार सख्त कार्यवाही की दहशत से शराब माफियाओं के दिल दहल उठे हैं जिला आबकारी अधिकारी के इस तरह के तल्ख तेवर से हरदोई के शराब माफिया पहली मर्तबा रूबरू हुए हैं आबकारी विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही के उन गलियों में चर्चे आम है जिन गलियों में कभी शराब की भट्टियां धधका करती थीं, आज आलम यह है कि अवैध शराब माफिया आबकारी टीम के पहुँचने से पहले ही आबकारी के भूत से डरकर अवैध शराब व बनाने के उपकरण छोड़कर भाग रहे हैं ऐसी जगहों पर पहुंचने के बाद आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर बनाने के उपकरण व लहन मौके पर ही नष्ट कराकर वहां के ग्राम प्रधान को किसी भी प्रकार की अवैध शराब से सम्बंधित गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करने हेतु निर्देशित कर बैरंग वापस लौट रही है ऐसी ही एक कार्यवाही के तहत बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जहाँ एक रबआबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा अधीनस्थ स्टाफ  व पुलिस टीम द्वारा थाना अतरौली के ग्राम पहाड़पुर, गंगा खेड़ा व ढिकुन्नी मे दबिश की कार्रवाई की गई जिसमे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब व लगभग 120 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया व आबकारी अधिनियम की धाराओं में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तो वही दूसरी ओर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आबकारी व व पुलिस टीम द्वारा थाना सांडी के ग्राम बरोलिया, बमटापुर व सैतियापुर मे दबिश की कार्रवाई की गई जिसमे लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व करीब 80 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा व हरदोई- कन्नौज मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की व ढाबों की चेकिंग की जा रही है।