सत्यबन्धु भारत
उन्नाव,बीघापुर। जनपद के सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र के केदारखेड़ा में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बंदरो को पकड़वाए जाने की मांग की है। समाजसेवी रामकुमार यादव व बीडीसी श्याम देवी आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र पत्र में बताया कि गांव में संचालित विद्यालय, बैंक शाखा तथा खेतों में बच्चों तथा युवा व वृद्धों को आना जाना पड़ता है। गांव में लंबे अरसे से लाल मुंह वाले बंदरों के आतंक है और दिन प्रतिदिन इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। खेतों में फसलों के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों व अन्य तमाम लोगों को ये बंदर अब तक घायल कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से बंदरों को पकड़वाए जाने की मांग की है। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है, समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
