
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा पुलिस लाइन हरदोई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी व लाल बहादुर शास्त्री जी की 117 वी जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, मौके पर उपस्थित सभी
अधिकारीगण/कर्मचारीगण व सभी मीडिया बंधुओं को सवस्थ रहने व सभी के परिवारों में सुख और शांति के लिए कामना की गई व सभी को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाए दी गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी,क्षेत्राधिकारी नगर,
बघौली, हरियावां, हरपालपुर,प्रतिसार निरीक्षक व अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे।
