लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत धान फ़सल पर -फील्ड डे गोष्ठी का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। विकास खण्ड के  ग्राम करमी, अलीपुर, गिरजानगर व नगर पंचायत बीघापुर में  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत फील्ड- डे /गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धान के क्लस्टर का प्रदर्शन किया गया।

 गोष्ठी में किसानों को चना, मटर, मसूर एवं सरसों की तकनीकी खेती की जानकारी गयी। राजकीय कृषि बीज भण्डार के प्रभारी अमित कटियार ने उपस्थित किसानों को बताया कि वह किसी भी दशा में खेतों में फसल अवशेष न जलाएं ।फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है,यदि कोई किसान फसल का अवशेष जलाता हैं तो उस पर जुर्माना व कैद दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी गो-शाला में दो ट्राली पराली के बदले एक  ट्राली गोबर की खाद ले सकता है। इससे फसल अवशेष की समस्या का समाधान तो होगा ही साथ ही पशुओं से फसल की सुरक्षा भी होगी और खेत की मिट्टी भी उपजाऊ होगी।सलाहकार शरद प्रकाश पाण्डेय ने किसानों को बताया कि देश व प्रदेश में दलहनी एवं तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल बहुत कम है इसलिए अधिक तादात में दलहनी एवं तिलहनी फसलें बोने पर जोर दिया।तकनीक सहायक कमलेश कुमार ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भण्डार  पर चना, मटर, मसूर एवं सरसों का बीज पचास प्रतिशत अनुदान  पर उपलब्ध  है।इस दौरान डा रंजन ,गुलाब चन्द्र गुप्ता  मौजूद रहे।