लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

किसानों के साथ हुई दुर्घटना को लेकर सपा नेता ने जताया विरोध



सत्यबन्धु भारत

 उन्नाव। मियांगंज कल लखीमपुर खीरी में किसानों की दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों से मिलने जाते समय सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने से नाराज समाजवादी लोहियावाहिनी राष्ट्रीय सचिव जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफवी व वरिष्ठ सपा नेता शुजाउर रहमान सफवी शुजा,जिला सचिव फैशल रहमान सफवी की अगुवाई में सैकड़ों समर्थको के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुवे योगी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे किसानों को न्याय देने की बात कही । सपा नेता फरान रहमान सफवी ने कहा की प्रदेश में जंगलराज कायम है सरकार नाकाम साबित हुई है किसानों की हत्या हो रही हैं आने वाले समय में हिसाब लिया जायेगा आसीवन थाने के निकट पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और मुचलके पर छोड़ दिया । इस अवसर पर आफाक अंसारी,हाशिम खान,दिलशाद बेग,सुधीर कुरील,रहीश खान गुड्डू,पृथ्वीपाल,अमन यादव,बलराम कश्यप,धोनी सिंह,गोलू चौधरी,सचिन,हाजी शलाम,साकिब,वैश खान,गुड्डू रावत,सफीक,हनीफ,रफ्फी,हसरत अली,नुजैल,उमर,नफीस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।