लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रामलीला चौक में धूँ धूँ कर जला रावण का पुतला



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। रामलीला चौक में रावण बध की लीला स्क्रीन प्रोजेक्टर से दिखाए जाने के अंत में पंचाग्नि देकर जहाँ रावण का पुतला दहन किया गया। 
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर मोहल्ला चौक के तत्वावधान में प्रोजेक्टर से रामलीला दिखाई जा रही थी। जिसमें सत्य की असत्य पर जीतरूपी रामलीला की अंतिम रांत में श्रीराम ने 31 बाणों के साथ ही अग्निबाण भी छोड़ दिया। जिससे जहाँ मंचासीन विशालकाय पर्दे पर लँका पति रावण धराशाई हो गया। वहीं रामलीला मेला मैदान में खड़ा करीब 35 फिट का रावण धूँ धूँ कर जल गया। उसके पेट से ऐसे पटाखे छूटे कि दर्शकों के कानों में सायँ सायँ होने लगी। रावण के पुतले को रामलीला कमेटी के लोगों ने पंचाग्नि दी।
श्री राम लीला मेला मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित के अनुसार रावण बध लीला बाले दिन भी मेला मैदान को सेनेटाइज कराया गया था। उसके बाद जैसे ही रावण बध लीला शुरू हुई। बड़े पर्दे पर घंटों चले भीषण राम - रावण युद्ध के अंत में त्रिलोक विजेता रावण के भाई विभीषण ने जब बताया कि इसकी नाभि में अमृत है। अमृत को सुखाए बिना यह कभी नहीं मर सकता। तभी श्री राम ने एक साथ 31 बाण छोड़ें जिससे रावण धराशाई होकर जब मरणासन्न अवस्था में था तभी राम की आज्ञा से लक्ष्मण ने रावण के पास जाकर युद्ध नीति की शिक्षा ग्रहण की। तदुपरांत प्रकांड विद्वान रावण के प्राण छूट गए। अंततः इस प्रकार रावण के अंत के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत हो गई।

इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक डॉ एम0एल0गुप्ता,संरक्षक डॉ0 मुरारी लाल गुप्ता,शिवशरण बर्मा,धीरू अवस्थी, रमाकांत मौर्य,भगवान शरण वर्मा,श्रीकांत दीक्षित,अमित गुप्ता, विनोद नेता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, शरद गुप्ता, अमित गुप्ता, बंटू गुप्ता, मोनू श्रीवास्तव, मुरारी लाल श्रीवास्तव, कन्हैया द्विवेदी, दिनेश सैनी, सभासद देवेन्द्र प्रताप गुप्ता, शिवनन्दन बर्मा, मनोज कुमार, विनोद गुप्ता, ज्ञानेद्र अवस्थी, पूर्व सभासद वासू बर्मा, रामप्रकाश राठौर, आदि ने अपनी भूमिका का बख़ूबी का निरन्तर निर्वहन किया।