सत्यबन्धु भारत। शिवम प्रजापति
बिछिया उन्नाव। विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ सुल्तानपुर में आदर्श बौद्धिक शिक्षण संस्था ने गुरुवार को ग्रामीणों के लिए निशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल प्रकाश ने की। विद्यालय की सहायक अध्यापिका सुरुभी श्रीवास्तव ने
बताया की कोरोना काल के चलते बच्चों की पढ़ाई मे काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा l प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ने पुस्तकालय की उपयोगिता एवं उससे होने वाले प्रभाव की जानकारी दी। संस्था की ओर से पुस्तकालय के बारे में बताया गया । वही विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश ने आये हुए सभी सम्मानित लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे राहुल प्रकाश, पुस्तकालय प्रभारी सुरुभी श्रीवास्तव, आर0 एन0 गौतम का पूरा सहयोग रहा है l
वही शैलेन्द्र पाण्डेय ने स्वच्छता के विषय जानकारी दी और कहा कि जितनी साफ-सफाई हम लोग रखेंगे उतना ही हम लोग बीमारी से दूर रहेंगे l कार्यक्रम में आसपास के बुद्धिजीवी ग्रामीण एवं कुछ कवि भी मौजूद रहे l
