लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गलत इंजेक्शन से जाते-जाते बची नवजात की जान

 पीड़ित डॉ के बिरुद्ध कार्यवाही के लिए कोतवाली,जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से लगाई गुहार




सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिनेमाचौराहा के पास एक डॉक्टर के गलत इंजेक्शन व दवा से नवजात की जान जाते-जाते बची। 
बहीं पीड़ित परिवार ने डॉक्टर के बिरुद्ध कार्यवाही के लिए कोतवाली,जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से कार्यवाही गुहार लगाई है। 
जैसा कि पीड़ित अजीम पुत्र इन्तेसर हुसैन निवासी मो0 मौलागंज ने बताया कि उसका 02 माह के पुत्र को खांसी-जुखाम हो गया था जिसकी दवा वह शाहाबाद में सिनेमा चौराहा नकसा रोड पर बैठने बाले डॉ शोयब पुत्र इशरत से लेने गया। डॉ से पीड़ित ने पूंछा कि वह बच्चों का इलाज करते हैं तो डॉ ने कहा कि वह बच्चों के स्पेलिस्ट डॉक्टर हैं। एवं नवजात को इंजेक्शन लगा दिया। गलत इंजेक्शन से बच्चे का शरीर कुछ समय बाद नीला पड़ गया, जब पीड़ित दुबारा डॉक्टर के पास गया तो उसने देखने से मना कर दिया। जिसके पश्चात पीड़ित परिवार तुरंत बच्चे को लेकर शाहजहाँपुर भागा,जहाँ कई डॉक्टरों ने जबाब दे दिया। अंत में पीड़ित ने शाहजहाँपुर के डॉ सत्यानन्द के पैर पकड़ लिए। डॉ सत्यानन्द ने फौरन बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया। लगभग 15 दिन बच्चे का इलाज चला तब जाकर बच्चा ठीक हुआ। बहीं पीड़ित का बहुत सारा धन इलाज में खर्च हो गया। पीड़ित ने बताया कि डॉ शोयब के पास बच्चों की कोई डिग्री नही है। पीड़ित ने कोतवाली शाहाबाद समेत उच्च अधिकारियों को  प्रार्थना-पत्र देते हुए फर्जी डॉक्टर के बिरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।