लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शराब माफियाओं मचा हड़कंप



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज एवं थाना टडियावां पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सिंकरौली , ग्राम अहिरोरी में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 50 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तक कुल 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना मल्लावा के कंजरपुरवा नेवादा परस, ग्राम बरौना, ग्राम तेंदुआ , ग्राम बांसा मे आबकारी एवं थाना मल्लावा पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 60 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार एवं थाना कछौना पुलिस टीम के द्वारा थाना कछौना के उमरापुर, पंजाबी बाग ,लोनी खेड़ा में दबिश की कार्रवाई की गई, दबिश दौरान तलाशी में लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।