लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक लालन शर्मा



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जनपद हरदोई के पूर्व विधायक लालन शर्मा का मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के करीबी रहे पूर्व विधायक व एमएलसी दिवंगत लालन शर्मा को राजकीय सम्मान गाड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई के साथ उनके पुत्र नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई सुखसागर मिश्रा मधुर ने मुखाग्नि दी, मेहदीघाट पर उपस्थित लोगों की आंख नम हो गई,दिवंगत पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।अपने प्रिय नेता के दर्शन के लिए शहर समेत ज़िले के आस-पास हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।