लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डिब्बे में कोबरा सांप लेकर इमरजेंसी वार्ड पंहुचा युवक,अस्पताल में मचा हड़कंप



सत्यबन्धु भारत जोतेश अवस्थी

टडियावा,हरदोई। टडियावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवक बुधवार की रात एक प्लास्टिक के डिब्बे में कोबरा सांप  लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया। जहां रात्रि के दौरान एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कोवरा देख चिकित्सको में हड़कंप मच गया। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को सांप के काटने की बात कही डॉक्टर ने आनन फानन में युवक को इलाज के लिए भर्ती किया। जानकारी के मुताबिक टडियावां थानाक्षेत्र के मोगली पुरवा गांव निवासी मुकेश बुधवार की रात एक प्लास्टिक के डिब्बे में कोबरा सांप को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया।  जिससे चिकित्सकों में हड़कम्प मच गया। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने युवक से पूंछताछ की तो उसने खुद को सांप के काटने की बात कही, कोबरा देखकर डॉक्टर ने आनन-फानन में उसको इलाज के लिए भर्ती किया। डॉक्टरों ने वन विभाग को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर वन विभाग दरोगा ने सांप को अपने कब्जे में ले लिया। डॉक्टर के मुताबिक युवक शराब के नशे में था, उन्हें सांप काटने की बात सही प्रतीत नहीं हो रही थी। बाद में युवक बिना अस्पताल से छुट्टी लिए छुपके के भाग निकला।