लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मानसिक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



सत्यबन्धु भारत

बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के गांव बेहटा गोकुल के 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से अवसाद में चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बेहटा गोकुल गांव निवासी प्रताप (37) पुत्र आसाराम ने यासीनपुर तिराहे के पास आम के बाग में एक पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि प्रताप दारू का आदी था काफी समय से इलाज चल रहा था। जिसके चलते मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था।
देर रात तनाव में आकर प्रताप ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद सवेरे पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।