लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर पंचायत व समाज कल्याण की तरफ से लगा पेंशन कैम्प



सत्यबन्धु भारत। अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धावस्था के 33, विधवा पेंशन के 27 व दिव्यांगजन के कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। कोविड-19 महामारी के चलते 2 वर्षों से पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को नगर पंचायत ने गंभीरता से समझा नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, नगर अध्यक्ष मीनू, सभासद गणों द्वारा पूरे मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर जिले के नोडल अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने तत्परता दिखाते हुए शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया। जिस क्रम में सोमवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के पात्र व्यक्तिग वृद्धजन, विधवा महिलाओं व दिव्यांग जनों ने प्रतिभाग कर शिविर का फायदा उठाया। विभाग के कर्मचारियों द्वारा योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई। आवेदन भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया सतत चलेगी। 
 इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, लिपिक जय बहादुर सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद रंजीत राव, मेराज मंसूरी, प्रदीप गुप्ता, विनीत लाला, राजेंद्र कुमार शर्मा, मोहम्मद इरफान, अभय कुमार सिंह, महिला कल्याण आर०के० राही, दिव्यांगजन राधेश्याम वर्मा, पल्लवी मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद है।