सत्यबन्धु भारत
हरदोई। थाना कोतवाली शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित राघवेंद्र सिंह चौहान के पिता की 24 अक्टूबर को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते राघवेंद्र सिंह व उनके छोटे भाई पिंटू सिंह समेत पूरा परिवार अपने पैतृक गांव सांडी थाने के बमटापुर चिल्लौर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने बंद मकान में
मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और लाखों के जेवरात व नगदी उठा ले गए। करीब 60 लाख का नुकसान होने की बात बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल दीपक शुक्ला के साथ फोरेसिस टीम ने मौका मुआयना किया
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे थे।
