सत्यबन्धु भारत।अरविंद शुक्ला
हसनगंज, उन्नाव। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पारा सैफपुर ब्लाक मियागंज जिला उन्नाव में किया जा रहा है जिसमें भागवत प्रवक्ता श्री पंडित प्रदीप जी लखीमपुर खीरी नैमिषारण्य धाम से पधारे अमृतवाणी से समस्त श्रद्धालुओं को भक्त
विभोर कर दिया अनेक प्रकार की झांकियां का दृश्य इसी क्रम के चलते श्रीमद्भागवत का षष्टम दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में आत्मनिर्भर नारी मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श व उनकी समस्त टीम वहां पहुंचकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई और षष्टम दिवस का प्रसाद का वितरण संस्था के द्वारा रखा गया इसमें संस्था के उच्च पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर काशी तनवीर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राम मूरत पाल प्रदेश संगठन मंत्री राजेश
कुमार मंडल मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मियागंज ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर वर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा भागवत प्रवक्ता श्री प्रदीप जी को भी संस्था माल्यार्पण के साथ में सम्मान पत्र से सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
