लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े भक्त



सत्यबन्धु भारत उमेश कुमार

बांगरमऊ, उन्नाव। जप, तप, श्रद्धा और देवी माता की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया है नगर के सभी देवी मंदिरों में भोर होते ही माता के दर्शन एवं पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया कई स्थानों पर माता की दिव्य मूर्तियां शुभ मुहूर्त में विराजमान की जाएंगीं। इस बार शारदीय नवरात्र आठ दिन रहेगा। श्रद्धालु प्रथमा पर व्रत धारण कर और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन और घट स्थापना कर अनुष्ठान करेंगेे। 
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मां जगदंबे के विभिन्न अनुपम रूपों की पूजा वंदना करते हैं। 
बांगरमऊ नगर के न्यू कटरा मोहल्ले के दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मा दुर्गा की मिट्टी की मूर्ति लाकर स्थापित की गई नवरात्रि भर भागवत होने के बाद दशहरे के दिन विधि विधान के साथ पूरे नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाल कर कल्याणी नदी तट पर मूर्ति का विसर्जन किया जाता है 
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण शोभा यात्रा नहीं निकाल पाई थी।