लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तीन प्रेमियों संग मिलकर की थी पति की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालतापुरवा मजरा महोलिया शिवपार में पत्नी ने अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि लालतापुर मजरा महोलिया शिवपार गांव निवासी मनोज कुमार पटवा (40) पुत्र हरिशंकर की दो मंजिल पर कमरे में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद गोली भी मार दी थी। मृतक की पत्नी ने मृतक के सगे बड़े भाई राकेश, दिलीप, राजीव पर संपत्ति वटवारे को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर नामजदगी गलत पाई गई,
मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद मृतक की पत्नी रुची पटवा व उनके प्रेमी शिवम कुमार पुत्र रामजी निवासी विकास कुंज निकट राधा कृष्ण मंदिर इंदिरा पुरी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, के साथ दो किशोर ओपचारियों को भी पुलिस ने 28 अक्टूबर को एस.आर. पेट्रोल पंप के सामने हरदोई-शाहजहांपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से घटना में प्रयोग किया चाकू व एक पिस्टल 32 बोर के साथ तीनो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

महिला रुची ने कबूल किया कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करवा चौथ की रात में उसने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और बाद में प्रेमी ने गोली भी मार दी थी। 
मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पत्नी व उसके तीनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।