लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रिटायर्ड आईएएस की जमीन पर अवैध कब्जा,नहीं सुन रहे एसडीएम



सत्यबन्धु भारत

पिहानी,हरदोई। संचार मंत्रालय भारत सरकार में डायरेक्टर जनरल व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन फाइनेंस से सेवानिवृत्त हुए रिटायर्ड आईएएस भारत भूषण सिंह जो कि पिहानी थाना क्षेत्र के रैंगाई के निवासी हैं। जिन्होंने उच्चधिकारियों को एक शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह वर्तमान समय में गोमती नगर लखनऊ में रह रहे हैं और उनकी पुश्तैनी जमीन गांव में है आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के ही दबंग प्रधान ने कब्जा कर लिया है। इनके भाई शशि भूषण ने बताया कि कई बार शिकायत पत्र एसडीएम शाहाबाद को दिए जा चुका हैं। और काफी समय से एसडीएम शाहाबाद के यहां चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सुनवाई न होने पर वह जिला मुख्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।