लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी व पुलिस टीम ने अवैध शराब के बिरुद्ध चलाया अभियान



सत्यबन्धु भारत सीवी आजाद

हरदोई। जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में  आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज द्वारा थाना हरियावां  के ग्राम चिरैयाझाला ,अकबरपुर , सुमई मे आबकारी एवं थाना हरियावां पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 10 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 50 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 गिरीश कुमार द्वारा थाना संडीला के ग्राम मलहेरा, बेगमगंज, जामू में आबकारी एवम थाना संडीला पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्यवाही की गयी , दबिश दौरान तलाशी में लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवम लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराए गए।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5  जितेंद्र प्रताप सिंह , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अमित कुमार द्वारा थाना लोनार के कंजर पुरवा सवायजपुर, ग्राम दुलारपुर, ग्राम खितौनी , ग्राम उधरनपुर मे आबकारी एवं थाना लोनार पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराए गए।