सत्यबन्धु भारत। सीवी आज़ाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के दिशा निर्देश में हरदोई आबकारी टीम लगातार ऑपरेशन धरपकड़ चलाकर सम्भावित अवैध शराब के अड्डों पर आकस्मिक छापेमारी कर रही है जिससे अवैध शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है, इसी क्रम में सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना बिलग्राम के कंजरपुरवा रावनपुर
, कलेनापुर व परसोला में संबंधित थाना पुलिस टीम व अधीनस्थ स्टाफ के द्वारा संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 30 लीटर कच्ची शराब व लगभग 200 किलो लहन बरामद हुई।शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे 2 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में जागरूक किया गया।
जिला आबकारी
अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन धरपकड़ यू ही लगातार जारी रहेगा व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई -उन्नाव मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी
रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की व ढाबों की चेकिंग की जा रही है।

