लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

देर से स्कूल आते मास्टर जी,रसोइयों से साफ कराते घास व झाड़ू-पोंछा

प्रधान प्रतिनिधि ने मास्टर हेडमास्टर के वायरल ऑडियो से की कार्यवाही की मांग



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

टोडरपुर,हरदोई। नई पौध को देश का भविष्य तैयार करने के लिए जिन मास्टर साहब की जिम्मेदारी है,बही मास्टर साहब कैसे समय से स्कूल न जाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह शुक्रवार को हरदोई जिले की ब्लॉक टोडरपुर के धर्मापुर में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के वायरल ऑडियो से साफ हो रहा है। टोडरपुर ब्लॉक की ग्रामपंचायत ओडैरी के गांव धर्मापुर में हेडमास्टर आशीष मिश्रा शिक्षा का मख़ौल बनाते हुए प्रतिदिन 10 से 11 बजे स्कूल पहुंचते है। जब शुक्रबार को ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान पति ने स्कूल जाकर हकीकत परखी तो बच्चे तो स्कूल में थे पर हेडमास्टर साहब नदारद मिले। हेडमास्टर के समय से स्कूल न पहुंचने पर जब उनको फोन किया गया तो अन्तर्गल बहाने बनाते हुए हेडमास्टर आशीष मिश्रा हेलीकाप्टर थोड़ी न है जो उड़कर स्कूल आ जाएं कहते हुए दिखे।
स्कूल की रसोइयों से पूंछने पर उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हेडमास्टर जी 10  बजे के बाद ही आते हैं व शिक्षामित्र तो कभी कभार ही दर्शन देने स्कूल आती हैं। इसके अतिरिक्त बच्चों को खाना बनाने बाली रसोइयों से पूरे स्कूल का झाड़ू-पोंछा व घास भी साफ कराते हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हेडमास्टर आशीष मिश्रा समय से स्कूल न आकर बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि हेडमास्टर को सही से बात करने की भी तहजीब नही है। अब देखने बाली बात यह होगी कि प्रधान प्रतिनिधि व हेडमास्टर के वायरल ऑडियो का जिम्मेदार संज्ञान कब लेंगे।