लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मानव सहायता एवं परामर्श एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी बनी फरहाना नसरीन



त्यबन्धु भारत

लखनऊ। मानव सहायता एवं परामर्श एसोसिएशन जो लखनऊ में पीड़ित, शोषित, ज़रूरतमन्दों की सेवा के लिए जानी मानी संस्था है। संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति एवं सामाजिक कार्यो को और अधिक ऊर्जा से करने के लिए फरहाना नसरीन महानगर नगर सचिव, सपा,लखनऊ को जनरल सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। मानव सहायता एवं परामर्श समिति की अध्यक्षा हिना खान ने संस्था के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में फरहाना नसरीन को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। फरहाना नसरीन ने इस मौके पर कहा कि मै इस जिम्मेदारी के लिए हिना खान जी का आभार व्यक्त करती हूँ और संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप जिम्मेदारी निभाने का भरसक प्रयास करूंगी।