लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन




सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। मिसाइल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेमिनार व सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित कैफ़ी आज़मी सभागार में बहुत ही धूमधाम के साथ किया गया। 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एस एन फाउंडेशन ने इस सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन लोगों ने कोरोना जैसी आपदा में लोगों की मदद की थी और साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ज़रूरतमन्दों की मदद करते चले आ रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि आमील शामशी उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि डा एपीजे अब्दुल कलाम देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं उनकी जीवन यात्रा व्यक्तित्व यह बताता है कि संघर्ष के बाद ही व्यक्ति की की जय जय होती है। 
एसएन फाउंडेशन के चेयरमैन मिस्बाह ने कहा कि फाउंडेशन डा एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में मानवता की सेवा कर रहा है और इसी क्रम में इस आयोजन के ज़रिए उन लोगों को सम्मानित किया गया है जिन व्यक्तियों ने कोरोना जैसी आपदा में लोगों की मदद की और विभिन्न क्षेत्रों में सतत सेवा करते चले आ रहे हैं। 
कार्यक्रम में इन समाजसेवियों को निशा(करेज)अवार्ड से सम्मानित किया गया. मीनू तिरहन, शबाब अली, शालनी तिवारी,
ज्ञान तिवारी, ज्योति खरे, चारू खरे, रिजवान, मो अर्सलन, मो, रेहान, दानिश, अंकिता अवस्थी, साहिल सिद्दीकी, अभिमन्यु वर्मा, आबिद कुरैसी, वाहिद, मनु तिवारी, मीना सईद,आमिर जॉर्नलिस्ट, मोहित शर्मा, आमिर कुरैशी, नेहा सिंह 
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों रिटायर्ड जज संजय खरे, मोहम्मद अली साहिल सीनियर इंस्पेक्टर 1090, जफरुल हसन सिद्दीकी जर्नलिस्ट शहाना खान, उसरा राणा ,इरशाद राही आदि लोग उपस्थित रहे।