
सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। नगर के लखनऊ मार्ग स्थित अप्सरा पैलेस में मेराज जिम की ओर से बेंच प्रेस प्रतियोगिता तथा वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजन का शुभारंभ पूर्व विधायक बदलू खा ने किया। उन्होंने आए हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अाई तो बंगामऊ नगर में तोहफे के रूप में एक स्टेडियम का निर्माण करता जाएगा। जिसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में अलग अलग वजन अनुसार प्रतिभागियों की क्षेणी बनाई गई।जिसमे प्रतिभागी से पूछकर उसके वजन के
अनुसार उससे प्रतियोगिता कराई गई।तथा आए हुए प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बदलू खा,जिम के मैनेजर मेराज , अंकुर गुप्ता , अरनव द्विवेदी , आदि लोग उपस्थित रहे।
