लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत



सत्यबन्धु भारत

कछौना,हरदोई कछौना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात लखनऊ की ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक कछौना कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव का निवासी था। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी मंजेश एक धर्म कांटे पर मजदूरी करता था। शनिवार देर रात मजदूरी करके घर जा रहा था, तभी ग्राम देवनपुर रेलवे फाटक के पास लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।