सत्यबन्धु भारत
बीघापुर ,उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत बीघापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिसरामऊ राजकीय विद्यालय ,खरझारा स्थित राजकीय विद्यालय में पीने की पानी, बाउंड्री वॉल आदि समस्याओं के निराकरण के लिए उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय विद्यालय
बिसरामऊ व खरझारा का चयन किया गया है ।जिसके चलते विद्यालय में पीने की पानी की व्यवस्था व बाउंड्रीवाल जैसी समस्याओं का समाधान होना है। निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला ,तहसीलदार दिलीप कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता रितेश कटियार ने दोनों राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया उप जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में पानी पीने की व्यवस्था व बाउंड्री वाल का अभाव है शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है शीघ्र ही कार्य पूर्ण
कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान खरझारा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
