लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार व मंगलाचरण के साथ सम्पन्न हुई



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। असोहा स्थित पावन धाम कुटी बीर बाबा मे आज कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय हनुमत रूद्र महायज्ञ प्रारम्भ हो गया । नैमिष धाम से पधारे यज्ञाचार्य वीनोदा चारी ने अयोध्या धाम से आए पुरोहितों के साथ वैदिक रीति से यजमानों  का शुद्धिकरण करते हुए कलश यात्रा आरंभ की , कलश यात्रा कुटी बीर बाबा से चल कर असोहा स्थित डेहवा देवी मंदिर होकर छेत्र के नेवादा , इस्लाम नगर , भाऊमऊ , सेमरी , निमैचा , अजयपुर गाव होते हुए सई नदी स्थित देवल मुनि आश्रम पहुंची वहां से विधि विधान द्वारा कलस मे जल भर के पुनः यज्ञ स्थल पर आई । कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहनों से छेत्र के लोगो ने बढ़ चड कर भाग लिया । आयोजक संजय शुक्ल ने  बताया कि आज शाम से मानस वेदांत संत सम्मेलन में प्रयाग , हरिद्वार व बनारस से आए संतो द्वारा राम कथा का श्रवण होगा साथ  कलश यात्रा में आए सभी क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट किया ।