"मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी" द्वारा वाराणसी में आयोजित "नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड 2021" में जबलपुर की रहने वाली डॉक्टर निशा नागवंशी को आइकॉनिक पर्सनालिटी अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत सेलिब्रिटी गेस्ट एक्ट्रेस भूमिका गुरूंग द्वारा जबलपुर की शान निशा नागवंशी को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें यह सम्मान दिया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक्ट्रेस भूमिका गुरूंग एवम मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी ने "प्लास्टिक मुक्त भारत" हेतु लोगो को जागरूक करने के लिए जुट बैग के साथ रैंप वॉक किया । डॉक्टर निशा नागवंशी जी ने मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी जी द्वारा कराए गए कार्यक्रम की अत्यधिक सराहना की एवम उनके सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम की प्रसंसा करते हुए लोगो से मिशन से नो टू प्लास्टिक हेतु मल्लिका ए अवध से जुड़ने एंड इंडिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील भी किया।
