पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते मेले का आयोजन नही हुआ था।
सत्यबन्धु भारत
हसनगंज, उन्नाव। नगर पंचायत न्योतनी में करवा चौथ में लगने वाले दो दिवशीय मेले में सदियों से राम लीला और दंगल का आयोजन होता चला आ रहा है उसी के क्रम में रविवार को मेले में राम लीला का आयोजन किया गया
तथा सोमवार को राम लीला और दंगल का आयोजन किया गया जिसमें
दंगल में दूर दूर से कई जिलों से जैसे उन्नाव,झांसी,कानपुर,लखनऊ, बाराबंकी आदि पहलवान आते है और खास बात यह रहती है कि यहाँ इस दंगल में महिला पहलवान भी आकर लड़ती है जिसमें जिले से लेकर कर्ई प्रांतो के पहलवानों ने अपनी कुस्ती का लोहा मनवाया और अपने अपने दांव पैंतरे से दर्शकों को रोमांचित किया।
नगर पंचायत न्योतनी में लगने वाला मेला और दंगल सैकड़ों वर्ष पुराना है और यह न्योतनी का ऐतिहासिक मेला है
दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग देखने आते है एक तरफ दंगल चलता है
तो दूसरी तरफ राम लीला का आयोजन चलता है जिससे महिलाओं और पुरषो की हजारों की संख्या में भीड़ रहती है ।
इस मौके पर मोहान विधायक बृजेश रावत,पूर्व एस सी/एस टी आयोग के सदस्य राकेश रावत, अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार,चेयर मैन मनीष राठौर, शानू सभासद, जितेंद्र सिंह ,टाउन विधायक प्रतिनिधि हरिप्रकाश सिंह, सुरेंद्र रावत, आशिफ मियां, सुलेमान, भाई सरवन सिंह,
हसी उल्ला,अरुण दीक्षित,अजीत सिंह, आनन्द पण्डित, पंकज अवस्थी,सुभम सिंह,प्रभात यादव, संजय सिंह,सचिन शुक्ला,विजय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
