लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पवित्र गंगा नदी के संती घाट पर आज साफ- सफाई का चला अभियान



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। सेवा एवं समर्पण अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने क्षेत्र के ग्राम गहर पुरवा के निकट पवित्र गंगा नदी के संती घाट पर आज साफ- सफाई की। उन्होंने गंगा तट पर स्थित शिव शक्ति धाम आश्रम मे गंगा समग्र अभियान के पदाधिकारियो व पार्टी कार्यकर्त्ताओ के साथ गंगा को स्वच्छ रखने के संदर्भ में चर्चा की। उनके साथ गंजमुरादाबाद चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह,सोनू सिंह,कैलाश शुक्ला सहित गंगा समग्र के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता ने नगर के निकट स्थित कल्याणी नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं के साथ नदी के किनारों पर वृक्षारोपण किया। सफाई अभियान में श्री गुप्ता के साथ नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, महामंत्री रजनीश बाजपेई, ऋषि अर्कवंशी, शिवम गुप्ता, अंकित सिंह, अनिल कुशवाहा, कुलदीप, अमित अर्कवंशी, अंकित गुप्ता, विवेक, राहुल, विपिन, ऋषभ, अशोक व ओम सिंह आदि युवजन मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।