सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। सहदानी गाँव के निकट गिट्टी लदा ट्रक बैक करते समय विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चालक गंभीर रूप से झुलसा। आपको बता दे जनपद कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर निवासी ध्रुवदेव 24 पुत्र श्यामसुंदर जनपद झांसी से ट्रक में गिट्टी लादकर परिचालक वीरेंद्र के साथ संडीला मार्ग पर सहदानी गांव में बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान पर लाया था। वह ट्रक को दुकान पर लगाने के लिए बैक कर रहा था तभी ऊपर से निकली
हाईटेंशन लाइन के तारों में ट्रक छू जाने से विद्युत प्रवाहित होने लगा जिसकी चपेट में आकर चालक ध्रुवदेव झुलस गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया गया। जहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
