लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मानक विहीन इंटरलॉकिंग व नाली का हो रहा निर्माण कार्य

पहले से लगे खड़ंजा की ईटों का मिलीभगत से हो रहा गबन




सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा

कछौना, हरदोई। सरकार ने गांवो की सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन खाऊ कमाऊ निति के चलते गांवों की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला कछौना ब्लाक की ग्राम सभा व ग्राम निर्मलपुर का सामने आया है। जिसमें इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में जमकर मानकों की अनदेखी की जा रही है।  बतातें चलें विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत व ग्राम निर्मलपुर में पूर्व में लगें खड़ंजे की हालत काफी जर्जर थी। गांव की सरकार बदली, लोगों को अच्छी सड़क व जल निकासी की समुचित व्यवस्था की उम्मीद जगी, ग्राम प्रधान ने उक्त खड़ंजे को इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा, इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित हो गया। परन्तु खाऊ कमाऊ नीति के चलते निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग में मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री से नाली व इंटरलॉकिंग में घटिया मटेरियल व घटिया ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि सरकारी मानकों के विपरीत है। वही पूर्व में लगे खड़ंजे की ईंटों को उखाड़ कर इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है। जिससे पूर्व में लाखों रुपए की लगी खड़ंजे में ईंटों का गबन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम प्रधान काफी रसूखदार होने के कारण हम सभी उसके घटिया मैटेरियल से कराए जा रहे काम की शिकायत खुलकर संबंधित अधिकारियों से नहीं कर पा रहे हैं, इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल ने ग्राम प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि आप लोग पहले से ही कैसे जान लिया है कि ईटों का गबन किया जा रहा है। यह तो बात मार्ग पूरी बनने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि ग्राम प्रधान द्वारा स्टॉक रजिस्टर में पुरानी ईंटों का स्टॉक दिखाया गया है या नहीं। वही उक्त मार्ग के संबंध में सचिव राजेश त्यागी ने बताया हमारे द्वारा ग्राम प्रधान को कई बार स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि लगे खड़ंजे के ऊपर ही मानक के अनुसार गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया जाए, परंतु अगर ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजे की ईंटे उखाड़ कर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो जांच कर पेमेंट रोक दिया जाएगा।