लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम विद्यालय में हुआ संपन्न



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बिछिया सैय्यद अब्बासपुर स्थित नान्हू बा बा इंटर कालेज में वन विभाग की ओर से बुधवार को वन्य प्राणी सप्ताह दिवस पर विद्यालय में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

सैय्यद अब्बासपुर के नान्हू बाबा इंटर कालेज में वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के साथ बच्चों को वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में कुल 63 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले बच्चों को पुरुस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विकास यादव,क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार,वन दरोगा रामदत्त, कृष्ण पाल वर्मा,रवींद्र कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।