लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीपावली मेले भव्य आयोजित



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ, उन्नाव। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा  नगर के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित भव्य दीपावली मेला एवं स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक श्रीकांत कटियार ने   पुरोहित के वेद मंत्रोच्चार के साथ किया। इस अवसर पर श्री कटियार ने कहा की मेले का प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
मेले के उद्घाटन अवसर पर विधायक श्री कटियार ने कहा कि मेले में जनता को सरकारी विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी और निदान एक ही स्थान पर मिल सकेगा। इसके अलावा मेले में स्वनिधि योजना अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को लोकल फार वोकल के तहत खरीद और बिक्री की व्यवस्था की गई है। मेले में एकमुश्त समाधान योजना अंतर्गत विद्युत विभाग के अलावा नगर पालिका , बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पंचायती राज, महिला कल्याण, खाद्य एवं रसद, बेसिक शिक्षा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, श्रम, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा ग्रामीण आयुष आदि विभागो के स्टाल लगाए गए हैं। साथ ही करीब आधा सैकड़ा स्थानीय स्तर के चाट-पकौड़ा, क्राकरी, बच्चों के खिलौने, जंपिंग झूला, मिकी माउस, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन झूला व हवाई झूला आदि भी करीने से सजाए गए हैं। विधायक श्री कटियार ने सभी दुकानदारों और स्टॉल संचालकों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन इजहार खान गुड्डू,अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सिंह , अवर अभियंता  पंकज पटेल व लिपिक रविंद्र सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र पाल सिंह व रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इओ श्री सिंह ने बताया कि  शाम के समय रवी नादान जागरण पार्टी द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी एवं कीर्तन प्रस्तुत किए गए। कल शुक्रवार को दिन में पुलिस विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाटिका प्रस्तुतीकरण तथा शाम के समय विशाल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया है। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर गीतकार संतोष आनंद भी शिरकत करेंगे।