सत्यबन्धु भारत। प्रेम विश्वकर्मा
लखनऊ। दिनांक 30.10.2021 को स्वदेशी जागरण मंच लखनऊ महानगर द्वारा कुम्हार के दिया, भारतीय झालर, भारतीय कलाकारों द्वारा निर्मित गणेशलक्ष्मी की मूर्तियों की खरीद हेतु एवं विदेशी कम्पनियों के विरोध में स्वदेशी संदेशयात्रा भूतनाथ मार्केट इंदिरा नगर, लखनऊ में निकाली गयी।
स्वदेशी जागरण मंच लखनऊ पिछले 30 वर्षों से देशभर में स्वदेशी के भाव का जागरण कर रहा है. उसी क्रम में चाइना मुक्तभारत आनलाइन बाजार में एमेजॉन के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकना जैसे मुद्दों पर सदैव ध्यान आकर्षित करता रहा है। हमारी बाजार में वोकल फॉर लोकल का वातावरण रहे मेड बाई इंडिया के उत्पाद मिले और हमारी बाजार भारतीयता से स्वावलम्बी बनें यही कार्य इस संदेशयात्रा के द्वारा किया गया। इस संदेश यात्रा का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक पूर्वी
उ०प्र० अजय कुमार द्वारा किया गया। इसमें जय स्वदेशी जय-जय स्वदेशी जब बाजार जायेंगे सामान स्वदेशी लायेंगे। दूध, दही, अब थाली में पेप्सी कोला नाली में देशी गईया घर में लाओं बी०पी० शूगर दूर भगाओं चीन का जो यार है, देश का गद्दार है। चीनी कम्पनी वापस जाओ वापस जाओ, एमेजॉन गो बैक-गो बैक आदि नारी। से भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर गूंज उठा। इस संदेश यात्रा का भरपूर स्वागत स्थानीय व्यापारियों जिन में कृपड़ा कोडी वाले, अरविन्द जैन तथा भूतनाथ मार्केट के सेठ अनुराग शुक्ला आदि ने अनेकों व्यापारियों के साथ संदेश यात्रा का हार्दिक स्वागत एवं समर्थन किया। इस यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अवध प्रान्त संयोजक प्रो० मनोज अग्रवाल, प्रान्त सह संयोजक उमाकान्त शर्मा, प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ० आनन्द दीक्षित, महानगर संयोजक विजय गुलाटी, महिला प्रमुख नीरा सिन्हा नगर महिला प्रमुख सपना
श्रीवास्तव सह संयोजक महानगर वैभव स्वर्णकार, नगर सम्पर्क प्रमुख डी०एन० तिवारी और विचार प्रमुख डॉ० सजय उपाध्याय आदि अनेको स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। एवं शिवसागर मित्र, पवन श्रीवास्तव निधि आदि लोग उपस्थित रहे।
