अपराधियों में भय पैदा करने वाली पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी है जिसे शायद ही आपने देखा होगा। पुलिस ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
पिहानी,हरदोई। पुलिस का नाम जुबान पर आते ही तमाम तरह की नकारात्मक छवि उभरकर आपके सामने आती होंगी। हालांकि इन सब के परे पुलिस का एक चेहरा ये भी है। दरअसल, अपराधियों में भय पैदा करने वाली पुलिस ने हरदोई जनपद के पिहानी में इंसानियत की मिसाल पेश की है, यहां कोतवाली पिहानी प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने कस्बे में दुकान पर काम करने बाले
एक बच्चे का स्कूल में दाखिला कराया। इस पुलिस अफसर के द्वारा पेश की गई मानवता की इस मिसाल की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल मंगलवार को कस्बे में भ्रमण के दौरान एक बच्चा दुकान पर काम करता दिखा। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने किराने की दुकान पर काम करने वाले मासूम बच्चा भोला निवासी कैमी का दाखिला जूनियर हाई स्कूल पिहानी कक्षा 06 में कराया है। जूनियर हाई स्कूल के अध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि इस बच्चे के पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। मां सुंदरी के बेटा भोला के स्कूल दाखिला पर खुशी से आंसू निकल पड़े। माँ सुन्दरी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे को पढ़ाई नहीं करा पा रही थी। सुंदरी
कोतवाल दिलेश सिंह को लंबी उम्र की दुआएं दे रही थी। किराना के दुकानदार निरंकार उसकी पढ़ाई लिखाई का सारा खर्चा उठाएंगे। इस मौके पर हल्का नंबर 2 के इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ,शोभित,अखिलेश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
