लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

असर- सही हुए खराब पड़े हैण्डपम्प



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद, हरदोई। सत्यबन्धु भारत में प्रकाशित हरदोई जिले के ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत शाहाबाद देहात में खराब पड़े हैण्डपम्प की खबर का असर हुआ। ब्लॉक के जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत में खराब हैण्डपम्पो की मरम्मत शुरू कर दी। हैण्डपम्पो के सही होने से ग्रामीणों में खुशी है, हालांकि ब्लॉक की अन्य कई ऐसी ग्राम पंचायतें ऐसी है,जहाँ भी हैण्डपम्प खराब पड़े हैं, मरम्मत का भुगतान भी होता है, लेकिन जिम्मेदार ग्रामीणों के लिए हैण्डपम्प मरम्मत कराना उचित नही समझते।