सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय एक महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेन तोड़ ली। जिससे अफरातफरी मच गई। महिला की चीख पुकार से राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन तबतक चोर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली
के मोहल्ला कटरा निवासी रीतेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूजा गुप्ता रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की सुबह 11 बजे हरदोई जाने वाली बस में चढ़ते समय कोई अज्ञात व्यक्ति करीब 10 ग्राम सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गया। पत्नी की चीख-पुकार से राहगीरों की काफ़ी
भीड़ एकत्र हो गई। बहीं पुलिस शाहाबाद छानबीन में जुट गई।
