सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है, ये खबर मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष शकील खान, और राष्ट्रीय महासचिव यामीन खान को उनके आवास पहुंच कर सपा नेता मंसूर खान व उनके साथियों ने उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। यामीन खान जो की राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं, इनकी पहचान संघर्षी नेताओ में इनका शुमार होता है। लखनऊ शिया कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे,
और सपा सरकार में राज मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उधर ही शकील खान जो कि प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वो युवाओं में एक अच्छी पहचान रखने वाले नेता हैं। उनको सपा सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। ये नदवे से आलिम की पढ़ाई के साथ साथ उन्नाव के मदरसे से हाफ़िजे कुरान की भी पढ़ाई की है। हमारे साथ में मो अरफात खान एडवोकेट, सलमान सिद्दीकी, सईदुर्रहमान अंसारी शाहवेज सभासद, आदि लोग मौजूद रहे। ये पद पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज साहब की
अचानक मौत की वजह से रिक्त चल रहा था, रियाज साहब पीलीभीत से विधायक भी रह चुके हैं। चाहे बीएसपी सरकार हो चाहे बीजेपी सरकार हो इनका संघर्ष किसी से छुपा नहीं है, हमेशा विपक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आते रहते हैं।
