लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो युवकों की मौत



सत्यबन्धु भारत

कासिमपुर,हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही दब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कासिमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हेवली निवासी हरि किशोर पुत्र रामभरोसे अपने  मेरे भाई पिंकू पुत्र जयचंद निवासी हथोड़ा थाना बिलग्राम को अपने साथ लेकर रोटावेटर बनवाने संडीला जा रहे थे, उस समय ट्रैक्टर पिंकू चला रहा था, ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर संडीला के गौसगंज रोड पर नानाखेड़ा के पास ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए, खाई में पानी भरा होने के कारण दोनों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। पीछे से संडीला आ रहे हैं, हरि किशोर के पिता रामभरोसे भीड़ देख कर रुक गए और उन्होंने दोनों युवकों की पहचान करने के साथ परिजन व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर संडीला प्रभारी निरीक्षक बेनीमाधव त्रिपाठी व कताई मिल चौकी प्रभारी निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचें और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।