सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। पुरवा बीती शाम गांव में लगे मेले को देखने गए गांव के तमाम बच्चों ने वहां लगे बहुत मेले में एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने चाट खा लिया चाट खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई जिससे एक सैकड़ा से अधिक बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए जिन्हें पर जिन्होंने स्थानीय झोलाछाप चिकित्सकों के अलावा पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कराया जानकारी पाकर स्वास्थ विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डालकर बच्चों का इलाज किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया आधा सैकड़ों बच्चों की हालत गड़बड़ हो गई थी जिनमें अब सुधार आ गया है खतरे की कोई बात नहीं l
बीती शाम पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में गांव के बाहर काली माता के मंदिर में छोटा सा मेला लगा था जिसमें मंदिर में हवन पूजन अर्चन के बाद गांव के तमाम बच्चे गांव में लगे चाट मिठाई और खिलौनों की दुकान में खरीदारी करने लगे किंतु ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुरैना प्राचीन निवासी राजू ,शिवम की दुकान में गांव के तमाम बच्चों ने चाट और चाऊमीन खाया उनकी दुकान के चाट खाने के बाद आधे घंटे बाद धीरे-धीरे कर एक-एक कर बच्चे बीमार होने लगे और देखते ही देखते बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी जिस पर
परिजन आनन फानन में स्थानीय झोलाछाप डॉक्टरों के पास अपने बच्चों को लेकर भागे जहां भारी संख्या को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टरों ने इलाज में असमर्थता जताई जिसके बाद पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में सबसे पहले रात 11:00 बजे तमन्ना नाम की 7 वर्षीय बच्ची को भर्ती कराया गया और इसके बाद देख देखते-देखते अस्पताल में डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती हो गए l जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर यू0 के0 सिंह ने बच्चों का इलाज किया और घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दिया। जिस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में भारी भरकम टीम मौके की तरफ भागी और वहां पहुंच कर इलाज चालू कर दिया जिसके बाद
बीमार बच्चों में धीरे-धीरे सुधार आ गया l वही आज सुबह से ही फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चों के इलाज के लिए ग्राम रघुनाथपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कंट्रोल रूम की टीम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुरवा डॉ प्रमोद कुमार की भारी-भरकम टीम ने गांव में डेरा डाल रखा है और सभी बच्चों का चेकअप कर उनका उपचार किया जा रहा है वहीं डॉ प्रमोद कुमार ने बताया सभी बच्चे खतरे के बाहर हैं और घबराने की कोई बात नहीं है l l ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया मेले में चाट खाने के चलते एक सैकड़ा से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं l वही ग्रामीणों ने मुरैना प्राचीन निवासी दुकानदार राजू और शिवम
की चाट में कुछ विषैले तत्व होने की वजह से बच्चों की बीमार होने की बात कही वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने भी पूछताछ हेतु दुकानदारों को थाने बुलवाया l
