लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी का माल, नगदी व तमंचा कारतूस बरामद



त्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

सुरसा,हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत थाना सुरसा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मॉनीटर, एक यूपीएस, एक कीबोर्ड व केबिल सहित, एक अवैध तमंचा 315 व 2 जिंदा कारतूस और 12 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि सुरसा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि सुरसा थाना क्षेत्र में चोरी किए गए माल को बेचने की फिराक में एक बदमाश जिसका नाम लखन कंजड़ पुत्र राजेंद्र निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात को भूड़पुरवा देवस्थान के पास से करीब 05 बजे गिरफ्तार किया गया। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया की थाना संडीला व थाना कछौना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का भी जुर्म कबूल किया है। जिसके कब्जे से एक मॉनीटर, एक यूपीएस, एक कीबोर्ड केबिल सहित, एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर थाना कछौना व थाना संडीला क्षेत्र में इसके द्वारा की गई। चोरियों से 12 हजार पांच सौ रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध जनपद हरदोई के कई थानों में आपराधिक अभियोग पंजीकृत है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।