लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आर्थराइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। एसजीपीजीआई के डिपार्टमेंट ऑफ आर्थराइटिस, फिजिकल मेडिसीन और रिहैबिलिटेशन के डॉक्टरों ने वर्ल्ड आर्थराइटिस डे के अवसर पर ओपीडी में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों को आर्थराइटिस बीमारी के बारे में जागरूक किया और उसके सटीक इलाज के बारे में जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम के दौरान जहाँ एक तरफ आर्थराइटिस के बारे में विधिवत जानकारी दी गई तो इससे जुड़ी भ्रांतियां भी बताई गई। आर्थराइटिस के दौरान खान- पान रहन- सहन और व दिनचर्या में बदलाव के बारे में भी सभी को जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम में डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर सिद्धार्थ रॉय,डॉ  अनुराग बघेल, डॉ कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ पुलक शर्मा, डॉ कुमार, केशव डॉ सोनिका राठौड़,डॉ राहुल, डॉ सिद्धार्थ सिंह,फिजियथेरेपिस्ट रंजय, शिखा श्रीवास्तव, डाइटीशियन अर्चना सिन्हा, मौजूद रहे।  संचालन नीमा पंत ने किया।