सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार द्वारा थाना कछौना के ग्राम समसापुर, बहकटवा, ठाकुरगंज कंजड़ बस्ती में आबकारी एवं थाना कछौना पुलिस टीम के साथ संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई, दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब
को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया ,कुल 3 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2)के अंतर्गत कछौना थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया । आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 अमित कुमार द्वारा थाना हरपालपुर के ग्राम पसियनपूर्वा, गुटिया एवम करता मे आबकारी एवं थाना हरपालपुर पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 10 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 50 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत कराए गए।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 4 अमित कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई- फरूखाबाद मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
