सत्यबन्धु भारत।अरविंद शुक्ला
हसनगंज उन्नाव। डिजटल इंडिया की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए आज हसनगंज ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को स्मार्टफोन वितरण मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत द्वारा हसनगंज तहसील सभागर मे
किया गया साथ में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार भी मौजूद थे। इस स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियो की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी।
इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओ,पोषण और स्वास्थ्य मानको की फीडिंग करेंगे ताकि समय रहते कुपोषित बच्चो का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके। पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन होने से लाभार्थियो की नियमित वृद्धि की निगरानी मे सुगमता होगी, जिससे जिले के पोषण स्तर मे सुधार आएगा। स्मार्ट फोन संचालन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को डेटा की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए मोबाइल मे डेटा भराने के
लिए विभाग की तरफ से हर महीने 199 रुपये का डेटा भी सरकार करवाएगी।
बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी मीना यादव ने बताया कुल एक सौ नब्बे(190) मोबाइल फोन साशन से प्राप्त हुए है जिनमे से एक सौ सत्तर (170) का वितरण कर दिया गया है जबकि विकासखण्ड मे कुल दो सौ दो(202) सेन्टर है।
इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार मुख्य सेविका शशिकांता, अजीत सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, प्रभात यादव,यशवेंद्र सिंह, रंजीत रावत ,अरुण दीक्षित, लिटिल सिंह, हारिपाल यादव, राहुल यादव , सचिन शुक्ला उपस्थित रहे।
